सीरम इंस्टीट्यूट ने घटाई कोविशील्ड की कीमत, जानिए क्या होगी नई कीमत

वैक्सीन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)जे जुडी एक अच्छी खबर आ रही है।  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इण्डिया (SII) ने कोविशील्ड (Covishield)की कीमत घटने के एलान किया है। कंपनी के सीईओ ने ट्वीट कर कोविशील्ड (Covishield) की कीमत में 100 रुपये की कमी का एलान किया है।  कंपनी ने कहा है कि अब राज्यों को ये वैक्सीन 300 रुपये में मिलेगी जबकि कुछ पहले सीरम इंस्टीट्यट ने राज्यों को कोविशील्ड (Covishield)400 रुपये में देने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़िए – मध्य प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, ये है बड़ा कारण

एक मई से कोरोना का नया चरण शुरू हो रहा है।  इसमें 18 साल और उससे अधिक की आयु वाले लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। इस चरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जो गाइड लाइन बनाई गई है उसके मुताबिक राज्य सरकारों और प्राइवेट हॉस्पिटल्स को सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनी से वैक्सीन खरीदने की छूट दी गई है।

कुछ दिन पहले वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने अपनी वैक्सीन के दाम बढ़ा दिए थे इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्य सरकार को दी जाने वाली कोविशील्ड (Covishield) वैक्सीन के दाम 400 रुपये प्रति डोज रखे थे जिसके बाद उसकी बहुत आलोचना हुई थी उसके बाद अब सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड (Covishield) के दाम घटा दिए हैं अब ये राज्य सरकारों को 300 रुपये और प्राइवेट हॉस्पिटल्स को 600 रुपये में देगा।

सीरम इंस्टीट्यट के सीईओ आदर पूनावाला ने ट्वीट कर कीमत घटाने की जानकारी दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews