Shivraj Corona: अब कमलनाथ का तंज- कोरोना को मज़ाक़ में ना लेते तो शायद आप भी बचे रहते

Nath-shifts-proposed-Israel-farm-centres-to-constituency

भोपाल।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए तंज कसा था। वही दिग्गी के बाद अब कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथ लिया है। कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि अफसोस जब हम प्रदेश में कोरोना को लेकर गंभीर थे। तब आप कोरोना का मजाक उड़ा रहे थे। उसे सत्ता बचाने का हथियार बताते थे। अगर तब आप इसको मजाक में नहीं लेते तो शायद आप आज बचे रहते।

दरअसल शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के ही चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दिग्विजय सिंह के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है। सीएम शिवराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आपके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर काफ़ी दुखी हूँ। बस अफ़सोस इस बात का है कि जब हम कोरोना को लेकर गंभीर थे। तब आप कोरोना को नाटक बता रहे थे। कभी डरोना बता रहे थे। कभी सत्ता बचाने का हथियार बताते थे। कभी आप हम पर कुछ आरोप लगाते थे तो कभी कुछ कहते थे। कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा कि हम शुरू से कहते थे कि यह एक गंभीर बीमारी है। इससे संभलकर रहने की आवश्यकता है। सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके प्रोटोकाल के पालन की आवश्यकता है। शायद आप भी इससे संभल कर रहते, प्रोटोकाल, गाइडलाइन और सावधानी का पूरा पालन करते। तो इसको मज़ाक़ में नहीं लेते तो शायद आप इससे आज बचे रहते। वहीँ शिवराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कमलनाथ ने कहा कि आप जल्द स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटेंगे। ऐसी ईश्वर से प्रार्थना और पूर्ण विश्वास है।

वहीँ इससे पहले दिग्विजय सिंह ने शिवराज के स्वस्थ्य लाभ की कामना करते हुए लिखा था कि दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाए गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। वहीँ उन्होंने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा था कि आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।

बात दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एंबुलेंस से सीएम को अस्पताल लाया गया। चिरायु अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। मीडिया को भी अस्पताल से दूर कर दिया गया है।सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे डॉक्टर्स ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, मैं #COVID19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews