चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा- सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% रिजर्वेशन, सीधी भर्ती में भी मिलेगा लाभ, नोटिफिकेशन जारी

mp government

Reservation For Women in MP : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। केन्द्र द्वारा महिला आरक्षण बिल पास करने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के हित में बड़ा फैसला किया है।इसके तहत अब मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए 35% सरकारी नौकरी में आरक्षण होगा।

सरकारी नौकरी में अब महिलाओं को 30 की जगह 35% आरक्षण

इसके अलावा सीधी भर्ती में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।हालांकि वन विभाग को छोड़कर 35% आरक्षण का फार्मूला सभी विभागों में लागू होगा। चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फैसले से सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए कोटा तय हो गया है।

लाड़ली बहना कार्यक्रम में सीएम ने की थी घोषणा

बता दे कि बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा था कि अभी तक पुलिस में बेटियों की भर्ती केवल 30% होती थी, अब इसे बढ़ाकर 35% कर रहा हूं। बाकी जितनी भी नौकरियां हैं उनमें भी 35% भर्ती बेटियों की होगी। शिक्षकों में 50% भर्ती बहनों की होगी। सरकारी पदों पर जो बड़ी पोस्ट हैं, उनमें भी 35 पर्सेंट नियुक्तियां महिलाओं की होगी, बहनों को प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे। अपडेट जारी है

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”531076″ /]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews