एक्शन में शिवराज, 7 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लेंगे कलेक्टर-कमिश्नर की बैठक

Shivraj cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक्शन में नजर आ रहे हैं| काम काजों को रफ़्तार देने सीएम लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं| अब 7 दिसंबर को शिवराज सुबह 10:30 बजे मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing ) के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेंगे।

इस मीटिंग में सीएम 13 नवंबर को हुई कांफ्रेंस के निर्देशों के बारे में फीडबैक लेने के साथ प्रदेश में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति के अभियान की समीक्षा करेंगे| कांफ्रेंस में ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे (स्वामित्व योजना), आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पोर्टल और डेशबोर्ड की लांचिंग के अलावा धान, ज्वार और बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीद की समीक्षा की जाएगी।

सीएम कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के संबंध में राज्य शासन ने मंगलवार को एक पत्र सभी जिलों व विभागों को भेजा है। जिसमें कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, धान मिलिंग, कानून व्यवस्था, मिलावट से मुक्ति अभियान, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, नवीन पात्रता पर्ची धारी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण, पथ विक्रेता उत्थान योजना, स्व सहायता समूहों का सशक्तिकरण कोविड-19 की स्थिति, एक जिला-एक उत्पाद योजना का क्रियान्वयन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन पोर्टल पर परिसम्पत्ति की जानकारी वर्तमान स्थिति दर्ज करना तथा समस्त नगरीय निकायों में एकल खाता प्रणाली लागू करना आदि विषयों की समीक्षा होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews