शिवराज का बड़ा बयान-मैं सभी विभागों का मंत्री, सरकार कर रही अच्छा काम

शिवराज का बड़ा बयान-मैं सभी विभागों का मंत्री, सरकार कर रही अच्छा काम

भोपाल।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने कहना है कि मैं सभी विभागों का मंत्री हूं, सरकार बहुत अच्छे से काम कर रही है।कहीं कोई दिक्कत नहीं है। वक्त आने पर हर काम हो जाएगा, उन्होंने संकेत दिए कि गुरुवार को मंत्रियों को विभागों (Portfolio) का बंटवारा किया जा सकता है। कल कैबिनेट की बैठक है उसके पहले सबकुछ हो जाएगा।विभागों के बंटवारे से पहले शिवराज के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। बता दे कि कैबिनेट में सिंधिया समर्थक मंत्रियों का दबदबा ज्यादा है ऐसे में इस बयान को उससे जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद शिवराज ने कहा था कि एक दिन और वर्कआउट करुंगा और जल्द ही विभागों का बंटवारा होगा।हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत से भी आलाकमान के साथ हुई बैठकों पर चर्चा की थी।

वही गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है,माना जा रहा है कि इससे पहले मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाएगा। खबर है कि दिल्ली में दो दिन केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद तकरीबन सहमति बन गई है।इसके बाद बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट के साथ कई विधायकों के मंजूर होने की संभावना है, जिन्हें आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा ।इसमें बजट के साथ रेवेन्यू से जुड़े कुछ विधेयकों खास तौर पर साहूकारी अधिनियम आदि को मंजूरी दी जाएगी।वही अधिनियम पर वह विस्तृत चर्चा करेंगे। कुछ विधेयकों को मंजूरी भी दे सकते हैं।

इससे पहले गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home and Health Minister of Madhya Pradesh Narottam Mishra) का बड़ा सामने आया था। मिश्रा का कहना है बहुत जल्दी विभागो का बंटवारा हो जाएगा। बीजेपी सबसे सलाह मशवरा करके फैसला करती है, ये पार्टी कोई परिवार नही है, ये एक समूह है। बहुत जल्द सलाह लेकर मंत्रीमंडल के विभागों का बंटवारा हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews