शोभा ओझा राज्य महिला और अभय तिवारी एमपी युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

शोभा ओझा राज्य महिला और अभय तिवारी एमपी युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल।

प्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस के दो करीबी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें प्रदेश की कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष अभय तिवारी को मध्य प्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दे कि सियासी हलचल के बीच कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। जहां इस पद पर उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष अभय तिवारी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित मध्य प्रदेश युवा आयोग का नवीनतम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जहां कार्यभार संभालने की तिथि से लेकर 2 वर्षों तक अथवा आगामी आदेश तक की नियुक्ति प्रदान की गई है। बता दे कि नवनियुक्त महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा मंगलवार सुबह महिला आयोग कार्यालय में अपना पदभार संभालेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews