सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा? नया अध्याय शुरू करने की है तैयारी

सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा? नया अध्याय शुरू करने की है तैयारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार यानि आज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने BCCI अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे चुके है, सोशल मीडिया पर यह खबर आंधी की तरह फैल चुकी है। ट्वीट कर के उन्होंने लोगों से नए अध्याय को शुरू करने की जानकारी साझा की। गांगुली के इस फैसले पर कई लोगों ने उन्हें नई शुरुवात के लिए बधाइयाँ दी, तो कुछ लोगों का कहना है की शायद वो राजनीति का हाथ पकड़ आगे बढ़ सकते हैं। करीब 30 साल तक सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम का साथ निभाया।

यह भी पढ़ें…  कंफर्म! Moto G82 और Moto E32 दोनों तगड़े स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जान लें तारीख और कीमत    

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा की, “1992 में क्रिकेट के साथ मेरी यात्रा की शुरुआत के बाद से 2022 का 30वां वर्ष है। तब से, क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे आप सभी का समर्थन दिया है। मैं हर उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहा है, जिसने मेरा समर्थन किया और मुझे आज जहां मैं हूं वहां पहुंचने में मदद की। आज, मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा। मुझे आशा है कि मेरे जीवन के इस अध्याय में प्रवेश करने पर आप अपना समर्थन जारी रखेंगे।” अपडेट जारी है.. 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews