मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, आज आए 691 नए मामले

मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार,  आज आए 691 नए मामले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Corona Virus) जांच रिपोर्ट में 691 नए पॉजिटिव (New Positive) मामले सामने आए हैं, जिससे प्रदेश में कुल मामलें की संख्या बढ़कर 1.70 लाख हो गई है, वहीं मौत का आंकड़ा 2941 हो गया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल मरीजों की संख्या एक लाख 70 हजार 690 हो गई है। इंदौर में बीते 24 घंटों में 108 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 33953 हो गई है, वहीं भोपाल में 180 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 24,492 गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों मे 12 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 2941 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में बीते 24 घंटो में जहां 691 मरीज बढ़े है वहीं इसी अवधि में 107 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल एक लाख 58 हजार मरीज स्वस्थ हुए है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 9294 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews