पुलिसकर्मियों को कोरोना ने घेरा, 26 तक मप्र पुलिस मुख्यालय बंद

पुलिसकर्मियों को कोरोना ने घेरा, 26 तक मप्र पुलिस मुख्यालय बंद

भोपाल।
EOW एडीजी के ड्राइवर और बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।इसमें कई पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के चलते 26 अप्रैल तक प्रदेश का पुलिस मुख्यालय बंद कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि  डीजी के ड्रायवर व उसके बेटे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर का बेटा पुलिस मुख्यालय में विशेष शाखा में पदस्थ है। इसके चलते 26 अप्रैल तक प्रदेश का पुलिस मुख्यालय बंद कर दिया गया है।

वही EOW एडीजी समेत पूरे दफ्तर के कर्मचारियों को होम क्वारेंटिंन किया गया है। साथ ही EOW दफ्तर को पूरी तरह बंद भी कर दिया गया है और जांच के लिए सभी के सेंपल लिये गए। इनकी रिपोर्ट बुधवार शाम तक आएगी।इसमें 8 पुलिसकर्मी भी शामिल है ,जो तीन पुलिसकर्मी शाहजहानाबाद थाने के हैं।वहीं ड्रायवर के बेटे के साथ काम करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। ड्राइवर के पॉजिटिव आने पर ईओडब्ल्यू के अरेरा हिल्स स्थित दफ्तर को भी सील कर दिया गया है। ईओडब्ल्यू में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सेंपल भी लिए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews