टीम इंडिया को एशिया कप से पहले लगा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुए कोच Rahul Dravid

rahul dravid

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशिया कप-2022 इसी हफ्ते 27 अगस्त से शुरू होने वाला है ऐसे में इसके शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) कोरोना की चपेट में आ गए है। जिसके बाद वह अभी आइसोलेशन में चले गए है। बड़ी बात ये है कि आज ही भारतीय टीम को यूएई के लिए रवाना होना था और उससे पहले ही राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Must Read : नहीं रही BJP नेता सोनाली फोगाट, गोवा में आया हार्ट अटैक

आपको बता दे, 27 अगस्त से एशिया कप शुरू होने वाला है। ऐसे में भारत का मैच 28 तारीख को होगा। ये मैच पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाला है। यह मैच शाम को 7.30 बजे होना है। लेकिन अभी सामने आई राहुल द्रविड़ को लेकर कोरोना की खबर से सभी की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि मैच से पहले ही टीम इंडिया को जोरदार झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, बीते कई दिनों से राहुल द्रविड़ ब्रेक पर थे। दरअसल, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज हाल ही में खत्म हुई है। उसके बाद ही राहुल द्रविड़ ब्रेक पर गए थे।

क्या एशिया कप में नहीं दिखेंगे राहुल द्रविड़ –

राहुल द्रविड़ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि राहुल द्रविड़ का टीम के साथ मौजूद रहना शायद मुश्किल हो सकता है क्योंकि अभी वह आइसोलेशन में है और 28 अगस्त के दिन पाकिस्तान के साथ यूएई में मैच होने वाला है। ऐसे में जब तक राहुल द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती वह टीम इंडिया के साथ इस मैच में नहीं दिखेंगे। अब देखा ये होगा कि क्या बिना राहुल द्रविड़ के टीम इंडिया के साथ वीवीएस लक्ष्मण ही ट्रेवल करेंगे।

ये है पूरी टीम –

  • रोहित शर्मा (कप्तान)
  • केएल राहुल (उप-कप्तान)
  • विराट कोहली
  • सूर्यकुमार यादव
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • दीपक हुड्डा
  • दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)
  • हार्दिक पंड्या
  • रवींद्र जडेजा
  • आर. अश्विन
  • युजवेंद्र चहल
  • रवि बिश्नोई
  • भुवनेश्वर कुमार
  • अर्शदीप सिंह
  • आवेश खान

स्टैंडबाय –

  • श्रेयस अय्यर
  • अक्षर पटेल
  • दीपक चाहर
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews