अनलॉक से पहले राज्य शासन ने इन कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

mp BJP legislature party meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद  राज्य शासन द्वारा  कोविड संक्रमण पर आगामी रणनीति निर्धारित करने के लिए 5 विषयों पर मंत्रियों की समितियाँ गठित कर दी गई है। इसके अंतर्गत क्रमशः टीकाकरण अभियान समिति, अनलॉक प्रक्रिया निर्धारण समिति, कोविड अनुकूल व्यवहार जागरूकता समिति, ऑक्सीजन आत्म-निर्भरता समिति और अस्पताल प्रबंधन एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराने संबंधी समिति होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समितियाँ आवश्यकतानुसार जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, विकासखंड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी और ग्राम तथा नगर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से सलाह-मश्वरा कर अपनी अनुशंसाएँ सरकार को प्रस्तुत करेंगी। हम जनता के साथ मिलकर आगामी सभी रणनीतियाँ निर्धारित करेंगे। इससे हमें जनता का अधिक सहयोग और सहभागिता प्राप्त होगी और जन-सहभागिता से बेहतर कोविड प्रबंधन सुनिश्चित होगा। प्रदेश की जनता तय करेगी कि प्रदेश को अनलॉक की ओर कैसे ले जाना है और भविष्य में व्यवस्थाओं का संचालन किस प्रकार से किया जाना है।

मेडिकल ऑक्सीजन

प्रदेश को मेडिकल ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भविष्य की रणनीति निर्धारण के लिये आवश्यक सुझाव देने मंत्री-समूह का गठन किया गया है। इसमें लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री  गोपाल भार्गव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, राजस्व, परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  ओमप्रकाश सकलेचा, सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री  राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव हैं।

टीकाकरण कार्य

प्रदेश में कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण को संपादित कराने के उद्देश्य से सुझाव प्रस्तुत करने के लिये मंत्री-समूह का गठन किया गया है। इसमें चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल हैं।

कोरोना कर्फ्यू

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध प्रक्रिया से समाप्त करने और सामान्य जन-जीवन बहाली के संबंध प्रस्तावित रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिये सुझाव प्रस्तुत करने के लिये मंत्री-समूह का गठन किया गया है। इसमें गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ हैं।

कोविड अनुकूल व्यवहार

प्रदेश में आम नागरिकों में कोविड अनुकूल व्यवहार के सुनिश्चयन के लिये प्रचार-प्रसार, पर्यवेक्षण एवं जागरूकता के लिये आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करने के लिये मंत्री-समूह का गठन किया गया है। इसमें जल संसाधन, मुछआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री श्री विजय शाह, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया हैं।

जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार

प्रदेश में कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जन-जागरूकता एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार के सुनिश्चयन के उद्देश्य से भविष्य की रणनीति के लिये आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करने के लिये मंत्री-समूह का गठन किया गया है। इसमें गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन मंत्री श्री इंदर सिंह परमार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews