विभाग बंटवारे के बाद पहली शिवराज कैबिनेट बैठक में CM ने दिए ये निर्देश

विभाग बंटवारे के बाद पहली शिवराज कैबिनेट बैठक में CM ने दिए ये निर्देश

भोपाल।
मंत्रियों के विभाग बंटवारे के बाद आज पहली शिवराज कैबिनेट (SHIVRAJ CABINET) बैठक हुई।  बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और सीएम ने नए नवेले मंत्रियों को दिशा निर्देश दिए। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhaan) ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में साथियों को मिली विभागों की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं! हम सब संकल्प लें कि प्रदेश के उत्थान और जनकल्याण के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। प्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को साथ मिलकर पूरा करेंगे।

वही सभी नए मंत्रियों से कहा कि सभी मंत्रियों से कहा कि विभाग की 1 दिन समीक्षा करे, समीक्षा का दिन सोमवार को रखे ।कम से कम 4 दिन क्षेत्र में दौरा करे ।  शिवराज ने आगे कहा कि अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो आप 2 दिन 1 जिले में दे । क्षेत्र में योजनाओं का क्रियानवयन जाकर देखे । विकास कार्यो का निरीक्षण करे । दौरे करते रहे । लोगो से मिले ।मैं भी समयानुसार आपके विभागों की समीक्षा करता रहूंगा ।

शिवराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश जरूरी है।आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा इसकी योजना रोडमैप बनाए। जनता से भी सुझाव मांगे गए है, लगभग 700 सुझाव आए है ।आपके विभागों के लिए आये सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करे। इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews