कोरोना पॉजिटिव हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया का सामने आया ये वीडियो

कोरोना पॉजिटिव हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया का सामने आया ये वीडियो

भोपाल।मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार (shivraj sarkar) में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया (Cabinet Minister Arvind Bhadoria) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके बाद उन्हें देर रात चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद आज गुरुवार सुबह एक वीडियो जारी कर कैबिनेट मंत्री ने संपर्क में आए नेताओं को क्वारंटाइन होने की अपील की है, वही किसी भी प्रकार का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी है।उन्होंने बताया कि फिलहाल उनमें कोई खास लक्षण नही दिखाए दिए है, लेकिन बुधवार को गले में खराश होने के बाद जांच में वे पॉजिटिव पाए गए है।संपर्क में आए नेताओं मं हड़कंप मचा हुआ है।

भदौरिया बुधवार को सीएम शिवराज के साथ हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। इसके साथ ही वे लखनऊ में राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।वही दो तीन पहले उन्होंने भिंड में कई बड़ी आमसभाएं भी कीं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। अबतक बीजेपी-कांग्रेस के कई विधायक-नेता कोरोना की चपेट में आ चुके है।इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार से विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश भी शामिल हैं।

सिंधिया और शिवराज ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि कैबिनेट साथी अरविंद भदौरिया के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।आप पूर्णतः स्वस्थ हों और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने कार्य में डट जायें। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।वही राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदोरिया जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे आपको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews