Tokyo Olympic 2020 : सेमीफायनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांस्य के लिए होगा मुकाबला

Tokyo Olympic 2020 : सेमीफायनल में अर्जेंटीना से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांस्य के लिए होगा मुकाबला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार गई है। अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को 2-1 से हराया। अब कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला होगा। मैच के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ट्वीट करके भारतीय टीम के प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि टोक्यो ओलंपिक में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसी के साथ उन्होने आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

Tokyo Olympics: भारत Gold से एक कदम दूर! Wrestler रवि कुमार ने देश के लिये चौथा मैडल पक्का कर फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि दो दिन पहले इससे पहले एक रोमांचक मैच में आस्ट्रेलिया को 1-0 से शिकस्त देते हुए महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। तृतीय क्वार्टर तक भारतीय महिला हॉकी टीम 1-0 से आगे रही थी। उस मैच में तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त दबाव बनाया लेकिन भारत ने स्थिति संभाल ली। मैच का एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने दागा। ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ष 1988, 1994 और 2000 की गोल्ड मेडलिस्ट टीम है और उसे शिकस्त देते हुए भारतीय टीम ने सेमीफायनल में जगह बनाई थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews