उज्जैन में मिलें 7 नए कोरोना पॉजिटिव, 25 पहुँचा आंकड़ा

उज्जैन में मिलें 7 नए कोरोना पॉजिटिव, 25 पहुँचा आंकड़ा

उज्जैन।अर्पण कुमार।

एमपी में तेजी से फैलते संक्रमण के बीच उज्जैन में सोमवार की सुबह 7 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित क्षेत्र से अचानक से इतने मरीजों के संक्रमण में आने की वजह से जिले में हड़कंप मच गया है। बता दे कि यह सारे मरीज कोरोना संक्रमित इलाके से ही पाए गए हैं। जहां बीते दिनों इनके सैंपल लिए गए थे और उसके बाद सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव अाई है।

इसी के साथ उज्जैन में अब तक कोरोना संक्रमण के 25 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अबतक 4 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews