उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, 150 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर, अलर्ट जारी

उत्तराखंड: ग्लेशियर फटने से भारी तबाही, 150 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर, अलर्ट जारी

चमोली, डेस्क रिपोर्ट उत्तराखंड (uttrakhand) में एक बार फिर से भारी तबाही मची है। चमोली (Chamoli) जिले के ऋषिकेश गंगा (Rishikesh Ganga) नदी पर डैम (Dam) का एक हिस्सा टूट गया है। जिसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार (haridwar)  सहित मैदानी इलाके में अलर्ट (alert) जारी किया गया है। वही जोशीमठ में 50 से 150 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

दरअसल उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर (glacier) गिरने से डैम टूट गया है। डैम टूटने के कारण आसपास के इलाकों में काम करने वाले मजदूरों के बह जाने की खबर सामने आ रही है। करीबन 150 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही हरिद्वार तक अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कहा है कि चमोली जिले में आपदा का समाचार मिला जिसके बाद प्रशासन पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन हादसे की जगह पर पहुंच गए हैं। वहीं उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Read More: मेला उद्घाटन पर नरोत्तम, वीडी की गैर मौजूदगी पर कांग्रेस का तंज, कही ये बड़ी बात   

वहीं प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि धोली नदी फटने की वजह से हुई इस त्रासदी को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन, सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वही चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौके पर टीम पहुंच रही है उसके बाद ही असली स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बताया जा रहा है कि तपोवन के ऊपर नदी के फटने की वजह से ऐसा हुआ है। धौली गंगा नामक इस नदी के फटने की वजह बर्फीली तूफान बताई जा रही है। वही यह नदी तब फटी है। जब अच्छी-खासी धूप इलाके में खिली हुई है। जिससे लोगों में और भी हैरानी है। वहीं ऋषिगंगा और फिर धौलीगंगा पर बने हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से गंगा और उसकी सहायक नदियों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews