Video- पतंग उत्सव में सियासत, BJP ने काटी कमलनाथ की पतंग!

bjp

भोपाल, ङेस्क रिपोर्ट।  मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) के मौके पर राजधानी भोपाल में भी प्रदेश के अन्य शहरों  की तरह कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति (Makar Sankranti )के मौके पर पतंग उत्सव (Kite festival) का आयोजन किया। पतंग उत्सव (Kite festival) में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा(VD Sharma) और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) भी शामिल हुए। आसमान में उड़ती पतंगों के बीच कार्यकर्ता हंसी ठहाके भी लगा रहे थे। इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने कहा, अध्यक्ष जी, बगल में कमलनाथ की पतंग है। ये सुनते ही लोकेन्द्र पाराशर कहते हैं, कटेगी तो कमलनाथ की ही। कुछ कार्यकर्ता कहते हैं कमलनाथ की तो कट गई, अब आगे कौन आएगा उसकी काटनी है, उसे तो दिल्ली भेज दिया। इसी बातचीत के बीच अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma)पतंग की डोर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) को दे देते हैं और लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) एक मंझे हुए खिलाडी की तरह आसमान में उड़ती एक पतंग को काट देते है, कार्यकर्ता चिल्लाते हैं, तालियां बजाते हैं… लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने ये पूरा घटनाक्रम अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है।

लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने लिखा मेरा सौभाग्य कि अध्यक्ष जी ने यह दायित्व मुझे सौंपा, पलक झपकते ही कमलनाथ की पतंग कट गई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews