मप्र में बदला मौसम, कई इलाकों में हुई रिमझिम बारिश, बादल छाए

मप्र में बदला मौसम, कई इलाकों में हुई रिमझिम बारिश, बादल छाए

भोपाल| अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं| लेकिन शनिवार को प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली| राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में शुक्रवार रात और शनिवार को हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। वहीं दिन भर बादल छाए रहे| मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलने से किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है| अभी तक बारिश से कहीं बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन किसानों ने फसल काट ली है और अनाज खुले आसामान के नीचे रखा है, जो बारिश से खराब हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश की संभावना है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews