Adani Enterprises FPO: इस विदेशी कंपनी ने लगाई बड़ी बोली, दांव पर लगाएं 3200 करोड़ रुपये, जानें डिटेल्स

Adani Enterprises FPO: इस विदेशी कंपनी ने लगाई बड़ी बोली, दांव पर लगाएं 3200 करोड़ रुपये, जानें डिटेल्स

Adani Enterprises FPO: अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ 27 जनवरी से ही खुल चुका है। हाल ही में कंपनी ने हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट को गलत करार करते हुए एफपीओ की तारीख और साइज़ में कोई बदलाव ना करने का ऐलान किया है। वहीं शेयर में काफी गिरावट हो रही है। इसके अलावा मार्केट कैप की हालत भी खस्ता है। फिलहाल, कंपनी के लिए यह समय काफी कठिनाइयों से भरा है। शनिवार तक केवल 1 फीसदी सब्स्क्रिप्शन ही एफपीओ में हुए थे। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है।

इन कंपनियों ने दिखाया भरोसा

कुछ निवेशकों ने अडानी ग्रुप पर भरोसा जताया है। यूएई की एक कंपनी IHC ने ऑफरिंग में अपने सब्सिडियरी ग्रीन ट्रांसमिश्न इनवेस्टमेंट होल्डिंग RHC के जरिए एफपीओ में दांव खेला है। कंपनी के करीब 3200 करोड़ की बोली लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 400 मिलियन यूएसए डॉलर का निवेश किया है। यह आबूधाबी में सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों में से एक है। इससे पहले इस कंपनी ने अडानी ग्रीन में भी निवेश किया था। सिंगापुर के निवेशक टेमासेक होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने भी अपना भरोसा कायम रखा है और अडानी पॉर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जॉन में अपने इन्वेस्टमेंट को जारी रखने का फैसला लिया है।

एफपीओ की डिटेल्स

बता दें की कंपनी का एफपीओ 31 जनवरी को क्लोज होने वाला है। इसका इश्यू साइज़ 20,000 करोड़ रुपये हैं। कुल 64,738,475 शेयर्स जारी किये गए हैं। जिसकी प्राइस 3112 रुपये से लेकर 3276 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 4 है। 8 फरवरी 2023 को FPO की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews