चाय बेचने के लिए अपनाया अलग तरीका, आज कमा रहे लाखों रुपये, पढ़ें महादेव माली की Success Story

हार ना मानते हुए उस रास्ते पर आगे बढ़ते जाना ही मेहनत और सफलता के दरवाजे खोलते हैं। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको चाय से जुड़ें व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
चाय बेचने के लिए अपनाया अलग तरीका, आज कमा रहे लाखों रुपये, पढ़ें महादेव माली की Success Story

Success Story : मेहनत चाहे लंबे समय बाद ही क्यों ना मिले लेकिन एक-न-एक दिन रंग जरूर दिखाता है। इसके लिए बस आपको कड़ी मेहनत करनी है। लगातार असफलताओं के बावजूद सफलता के लिए प्रयास करना ही इंसान की सक्सेस का सबसे बड़ा हथियार होता है। इस रास्ते पर चलते वक्त उन्हें काफी ज्यादा उतार और चढ़ाव भी देखना पड़ता है। इसके बावजूद, हार ना मानते हुए उस रास्ते पर आगे बढ़ते जाना ही मेहनत और सफलता के दरवाजे खोलते हैं। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं चाय से जुड़ें व्यवसाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

जीता लोगों का दिल

चाय एक ऐसी दवा जिसे पीते ही लोगों का सिर दर्द चुटकियों में गायब हो जाता है। चाय आजकल लोगों के लिए फैशन बन चुका है। ऐसा माना जाता है कि चाय शराब के नशे से भी ज्यादा खराब है। दरअसल, आजकल हर गली मोहल्ले में चाय की एक छोटी सी टपरी देखने को मिलती है। वहां पर नव युवकों की काफी भीड़ के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को चाय का आनंद लेते देखा जाता है। वहीं, चाय के शौकिन लोग नए- नए तरह के फ्लेवर की चाय टेस्ट करना पसंद करते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के धाराशिव में रहने वाले एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे बिजनेस मॉडल से लोगों का दिल जीत रखा है। उनके चाय के स्वाद के चर्चे हर गली-मोहल्ले में हो।

होती है लाखों में कमाई

दरअसल, हम बात कर रहे हैं महादेव माली चाय वाले की, जो पिछले 20 सालों से इस बिजनेस को कर रहे हैं। इन्होंने केवल तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके बाद परिवार में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इन्होंने चाय का बिजनेस संभाल लिया। अब यह सोशल मीडिया का भरपूर फायदा उठाते हुए फोन पर ऑर्डर लेते हैं लेकिन कुछ अलग अंदाज में, जिसे हर ग्राहक द्वारा पसंद किया जाता है। साल के 12 महीने वह ऑन टाइम लोगों को चाय की डिलीवरी करते हैं। इस बिजनेस के लिए उन्हें रोजाना 50 से 60 लीटर दूध की जरूरत होती है। इतनी मंहगाई के बाद भी उनके यहां आज भी मात्र 5 रुपये प्रति कप चाय मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिजनेस वह रोजाना 7 से 10 हजार रुपये कमाते हैं। इस तरह वह मंथली लगभग लाखों रुपये कमा लेते हैं। रोज उनकी दुकान से लगभग 2 हजार कप चाय की बिक्री होती है। इस काम में उनकी पत्नी और बच्चें उनकी मदद करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews