एगॉन लाइफ का ये पेंशन प्लान बन सकता है बुढ़ापे का सहारा, रिटायरमेंट के बाद मिलेगी रेगुलर इनकम, नहीं सताएगी पैसों की टेंशन

pension plan

Pension Plan: पेंशन के जरिए लोगों आराम और बिना वित्तीय चिंता के अपना बुढ़ापा गुजार सकते हैं। रेगुलर इनकम मिलने के कारण गोल्ड एज और भी खूबसूरत बन जाता है। भारत में सरकारी योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न बीमा कंपनियों के प्लांस उपलब्ध हैं। जिसमें कोई भी व्यक्ति सही प्लानिंग करके निवेश कर सकता है। इन्हीं योजनाओं में से एक एगॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गरांटिड इनकम एडवांटेज इंश्योरेंस प्लान है।

प्लान के बारे में

यह एक पारंपरिक पेंशन प्लान है। जो रेगुलर इनकम की गारंटी देता है। समय-समय बोनस मिलता है। एक निर्धारित समय के लिए ही प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। 7.5% सम एश्यॉर्ड के साथ पेआउट मिलता है। वार्षिक प्रीमियम अमाउन्ट कवर, उम्र, टर्म और प्रीमियम पेमेंट टर्म (PPT) पर निर्भर करता है। पीपीटी 15 या 20 वर्ष का होता है। प्रीमियम भुगतान के लिए मंथली, अर्धवार्षिक या वार्षिक का विकल्प मिलता है। इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत प्रीमियम टैक्स फ्री होता है। पॉलिसी के तहत ADDD लाइफ राइडर का लाभ भी मिलता है। मैच्योरिटी के पहले पॉलिसिहोल्डर होल्डर की मृत्यु होने पर वार्षिक प्रीमियम या चयनित सम एश्यॉर्ड का 10 गुना रिटर्न नॉमिनी या परिवार को मिलता है। वहीं यदि पॉलिसिहोल्डर की सभी प्रीमियम का भुगतान करने के बाद होता है तो बोनस के नॉमिनी को रकम प्रदान की जाती है।

कौन कैसे उठा सकता है लाभ?

पॉलिसी पर न्यूनतम सम एश्यॉर्ड 1 लाख रुपये है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। पेंशन यानि एनुइटि की राशि निवेश पर निर्भर करती है। 20 वर्ष से 55 वर्ष का व्यक्ति इसमें निवेश शुरू कर सकता है। ऑनलाइन, एजेंट, बैंक और ब्रॉकर के जरिए इस प्लान को खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए एगॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सके हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews