Air India : एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, पायलटों की सैलरी में की ₹15,000 तक की बढ़ोतरी, इतने बोनस का भी किया ऐलान

Air India : टाटा ग्रुप की एअर इंडिया अपने पायलटों को अतिरिक्त बोनस देने जा रही है। इसके साथ ही पायलटों की सैलरी में 15,000 रुपए तक की वृद्धि भी की गई है।
Air India : एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, पायलटों की सैलरी में की ₹15,000 तक की बढ़ोतरी, इतने बोनस का भी किया ऐलान

Air India : टाटा ग्रुप की एअर इंडिया ने 1 अप्रैल से अपने पायलटों के लिए सैलरी में 15,000 रुपए तक की वृद्धि और 1.8 लाख रुपए तक के एनुअल परफॉर्मेंस बोनस की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा 23 मई को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें यह घोषणा की गई है, दरअसल इसमें बताया गया है कि इस निर्णय से पायलटों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

फिक्स्ड पे में बढ़ोतरी

कंपनी के स्टेटमेंट के अनुसार, फर्स्ट ऑफिसर से सीनियर कमांडर तक के पायलटों की सैलरी में प्रति माह 5,000 रुपए से 15,000 रुपए तक की वृद्धि की गई है। हालांकि, जूनियर फर्स्ट ऑफिसर्स (JFOs) के लिए इस अप्रेजल सीजन में कोई सैलरी हाइक नहीं की गई है। इस वृद्धि का उद्देश्य पायलटों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए पुरस्कृत करना है।

एनुअल परफॉर्मेंस बोनस

दरअसल एअर इंडिया ने जूनियर फर्स्ट ऑफिसर से लेकर सीनियर कमांडर तक के पायलटों के लिए एनुअल परफॉर्मेंस बोनस की भी घोषणा की है। फर्स्ट ऑफिसर और कैप्टन को 60,000 रुपए का एनुअल बोनस दिया जाएगा। जबकि कमांडर को 1.32 लाख रुपए बोनस दिया जाएगा इसके साथ ही सीनियर कमांडर को भी 1.80 लाख रुपए बोनस प्राप्त होगा।

ट्रेनिंग में देरी पर मुआवजा

इसके साथ ही एअर इंडिया उन पायलटों को मुआवजा देगी, जिन्हें सिम्युलेटर ट्रेनिंग और अपने ग्राउंड में अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ा है। दरअसल बात की जाए उन पायलटों की जिन्होंने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कमांड अपग्रेड और कन्वर्जन ट्रेनिंग की ली थी। उन्हें कंपनी द्वारा अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार उन्हें 40 घंटे की फ्लाइंग गारंटी से परे ट्रेनिंग में बिताए गए समय के लिए मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं इन पायलटों को कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews