Air India : एअर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट के खाने में निकला ब्लेड, पैसेंजर ने कहा – “एअर इंडिया का खाना सचमुच काट सकता है”, पढ़ें यह खबर

Air India : एक चौंकाने वाली घटना में, एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में एक यात्री के खाने में ब्लेड पाया गया। दरअसल इस घटना की जानकारी पैसेंजर ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है, जिससे व्यापक प्रतिक्रिया और चर्चा का सिलसिला शुरू हो गया।
Air India : एअर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट के खाने में निकला ब्लेड, पैसेंजर ने कहा – “एअर इंडिया का खाना सचमुच काट सकता है”, पढ़ें यह खबर

Air India : मैथुरेस पॉल नामक यात्री ने 10 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट में खाने में ब्लेड मिलने की घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया। दरअसल पॉल ने फ्लाइट में परोसे गए खाने में ब्लेड की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “एअर इंडिया का खाना सचमुच काट सकता है। भुने हुए शकरकंद और अंजीर की चाट में एक मेटल का टुकड़ा मिला, जो ब्लेड जैसा दिख रहा था। शुक्र है, मुझे कोई चोट नहीं आई।”

— Mathures Paul (@MathuresP) June 10, 2024

दरअसल पॉल ने अपनी पोस्ट में एअर इंडिया की कैटरिंग सेवा की आलोचना की और सवाल उठाया कि यदि यह टुकड़ा किसी बच्चे के खाने में होता तो क्या होता। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न की, जहां कई यूजर्स ने एअर इंडिया की कैटरिंग सेवा की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

एयरलाइन ने मांगी माफी :

वहीं इस पोस्ट के जवाब में, 16 जून को एअर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने माफी मांगी और कहा, “डियर मिस्टर पॉल, हमें इस घटना के बारे में जानकर बेहद खेद है। यह हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा के स्तर का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। कृपया अपनी सीट नंबर और बुकिंग विवरण हमें भेजें, ताकि हम इस मामले की तुरंत समीक्षा और समाधान कर सकें।”

जांच में सच आया सामने :

दरअसल एअर इंडिया ने इस बात की पुष्टि की कि पैसेंजर के खाने में एक फॉरेन ऑब्जेक्ट पाया गया था। जांच में पता चला कि यह मेटल टुकड़ा उनके कैटरिंग पार्टनर द्वारा उपयोग की जाने वाली वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन से आया था। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वे अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत कर रहे हैं। इसमें प्रोसेसर की बार-बार जांच शामिल है, विशेष रूप से किसी हार्ड वेजिटेबल को काटने के बाद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews