Alert: 30 जून तक निपटा लें ये 5 जरूर काम, वरना बाद में होगी परेशानी, पैसों का होगा नुकसान

Alert: 30 जून  तक निपटा लें ये 5 जरूर काम, वरना बाद में होगी परेशानी, पैसों का होगा नुकसान

Financial Work Alert: जून का महीना खत्म होने में केवल 3 दिन ही बचे हैं। साथ ही 30 जून (Works To Be Completed Before June 30) तक कई महत्वपूर्ण वित्तीय कार्यों को पूरा करने के लिए आखिरी तारीख है। वरना बाद में आपको नुकसान भी हो सकता है। पैन कार्ड, सरकारी योजना, बैंकिंग और अन्य कई नियमों में 1 जुलाई से बदलाव भी होने जा रहा है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके इन कार्यों को निपटा लें।

पैन-आधार लिंक कराएं

पैन कार्ड और आधार कार्ड दोनों ही जरूरी दस्तावेज हैं। दोनों को लिंक कराने के लिए 30 जून का समय दिया गया है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति को आधार से पैन को लिंक नहीं करवाता है, उसका पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है। साथ ही कई वित्तीय कार्यों पर रोक लग जाएगी।

महंगी होने जा रही विदेश यात्रा

1 जुलाई से फॉरेक्स कार्ड के जरिए विदेश यात्रा करना महंगा हो जाएगा। भारत सरकार ने लिबरल रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश रेमिटेन्स के लिए सोर्स पर एकत्रित टैक्स दर को 5% से बढ़ाकर 20% कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होने वाली है। यदि फॉरेक्स कार्ड के जरिए विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो बुकिंग के लिए आपके पास केवल 30 जून तक समय है।

किसान सम्मान निधि योजना की 14वी किस्त

जुलाई में किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी होने वाली है। केवाईसी न कराने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए 30 जून तक अपनी केवाईसी करा लें।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करें साइन

आरबीआई ने बैंकों के लिए लॉकर एग्रीमेंट पूजा कराने के के लिए 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया है। 30 जून तक 50% और 30 सितंबर तक 75% लक्ष्य तय किया है। यदि अपने लॉकर एग्रीमेंट पर साइन नहीं किया है तो जल्द करें।

30 जून तक उठायें इन योजनाओं का लाभ

भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम “अमृत कलश योजना” का लाभ उठाने के लिए केवल 30 जून तक का ही समय है। वहीं इंडियन बैंक भी 400 दिनों वाली स्पेशल एफडी को 30 जून के बाद करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत 7.25 फीसदी का ब्याज आम नागरिकों को मिलता है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.75 और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए फीसदी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews