कोटक महिंद्रा बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, दो दिन बंद रहेगी ये सर्विस, समय पर निपटा लें काम

5 और 12 फरवरी को कोटक महिंद्रा बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेगी। ग्राहक समय रहते अपना काम निपटा लें। बैंक ने डाउनटाइम को लेकर ग्राहकों को ईमेल भेजा है।
kotak mahindra bank

कोटक महिंद्रा बैंक के अकाउंटहोल्डर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने (Kotak Mahindra Bank Customers Alert) आई है। फरवरी में दो दिन कुछ सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक ने कुछ सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेंटेनेंस का ऐलान कर दिया है। ग्राहकों को सही पर इन सर्विस से जुड़े काम निपटाने की सलाह दी गई है। इससे संबंधित ईमेल भी कस्टमर्स को भेजा गया है।

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 5 और 12 फरवरी को कुछ समय के लिए कोटक Visa डेबिट कार्ड और Spendz कार्ड सर्विस काम नहीं करेगी। दोनों दिन सुबह 1 बजे से 5 बजे तक सेवाएं बाधित रहेगी।

किन सेवाएं का लाभ नहीं उठा पाएंगे ग्राहक?

मेंटेनेंस के दौरान इन-स्टोर POS ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और इंटरनेशनल एटीएम ट्रांजेक्शन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि यह सर्विस केवल कोटक Visa डेबिट कार्ड और Spendz कार्ड सर्विस यूजर्स के लिए प्रभावित होगी।

इन ग्राहकों के लिए बैंक ने बदले नियम 

फरवरी में कोटक811 अकाउंट होल्डर्स और रिटेल करेंट अकाउंट यूजर्स के लिए नए नियम लागू किए हैं। कई बैंकिंग सेवाएं के शुल्क में बदलाव हुआ हैं। आरटीजीएस (ब्रांच) के जरिए 2-5 लाख रूपये तक प्रति ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये और 5 लाख या इससे अधिक के लेनदेन पर 40 रुपये शुल्क लगेगा। हर महीने 15 डिमांड ड्राफ्ट/चेक ट्रांजेक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2 लाख रुपये तक के प्रत्येक NEFT लेनदेन पर 4 रुपये शुल्क लगेगा। टॉप शहरों में 3 एटीएम ट्रांजेक्शन और नॉन-टॉप शहरों में 5 ट्रांजेक्शन मुफ़्त रहेगा। ग्राहक अन्य बैंकों ने एक दिन में 25,000 रुपये तक की रकम फ्री में विथ्ड्रॉ कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews