Amitabh Bachchan Birthday : जब दिखी बिग बी की झलक, फैन्स ने लगाए “अमिताभ बच्चन की जय” के नारे

Amitabh Bachchan

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आज अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Birthday) अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होने 79 साल पूरे कर लिए हैं। 80 के पायदान में कदम रख रहे अमिताभ का जन्मदिन उनके फैन्स भी धूमधाम से मनाते हैं और इस खास दिन उनके घर के बाहर सैंकड़ों की तादाद में लोग जमा होते हैं।

ट्रोल होने पर Big B ने छोड़ा पान मसाले का विज्ञापन, बोले- ‘नई पीढ़ी को न मिले ऐसा मोटिवेशन..

यूं तो अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर अक्सर ही लोगों की भीड़ रहती है, लेकिन उनके जन्मदिन पर उनकी एक झलक देखने के लिए फैन्स बेकरार रहते हैं। बिग बी भी हर साल उनकी ये ख्वाहिश पूरी करते हैं और कुछ देर के लिए बाहर आकर फैन्स का अभिवादन करते हैं। आज भी ऐसा ही कुछ हुआ, अमिताभ बच्चन अपने चाहने वालों से मिलने घर के बाहर आए, हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और फिर कुछ ही देर में भीतर चले गए। इतनी देर में अमिताभ के चाहने वालों ने “अमिताभ बच्चन की जय हो” के नारे लगाने शुरू कर दिए। उनकी एक झलक देखकर ही फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews