Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का अनोखा कार्ड लोगों के बीच बना चर्चा का विषय, कार्ड में दिखाई दिखाई दिया चांदी का मंदिर, सोने की मूर्तियां! पढ़ें यह खबर

Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले अब उनके शादी के कार्ड ने लोगों के बीच उत्सुकता और भर दी है। दरअसल उनका शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे कार्ड ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया है।
Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का अनोखा कार्ड लोगों के बीच बना चर्चा का विषय, कार्ड में दिखाई दिखाई दिया चांदी का मंदिर, सोने की मूर्तियां! पढ़ें यह खबर

Anant Ambani Wedding : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। वहीं इनकी शादी जल्द ही होने वाली है। दरअसल इस भव्य शादी की चर्चा आम लोगों में भी महीनों से हो रही है, और अब उनका शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शानदार शादी के कार्ड ने सबका ध्यान खींचा है।

प्राचीन मंदिरों से प्रेरित डिजाइन:

दरअसल कार्ड की अनबॉक्सिंग एक वीडियो में दिखाई गई है, जिससे पता चलता है कि अंबानी परिवार ने संपत्ति और संस्कृति को एक साथ मिलाने का प्रयास किया है। बता दें कि इस कार्ड का डिजाइन प्राचीन हिंदू मंदिरों से प्रेरित है और इसमें सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं का उपयोग भी किया गया है।

मंदिर जैसा भव्य कार्ड:

जानकारी के अनुसार वीडियो में कार्ड एक बॉक्स के रूप में दिखाया गया है। वहीं बॉक्स खोलते ही, यह एक प्राचीन मंदिर की तरह दिखता है। इसमें सबसे पहले दो दरवाजे हैं, जिन्हें खोलने पर कार्ड के अंदर एंट्री मिलती है। वहीं इन दरवाजों को अनंत और राधिका के जीवन की नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है।

नीता अंबानी का हाथ से लिखा पत्र:

वहीं दरवाजे खोलते ही कार्ड के बॉक्स में आपको एक चांदी का बना मंदिर मिलता है, जिसमें सोने की मूर्तियाँ हैं। इसके बाद कार्ड के अंदर भगवान गणेश, विष्णु, लक्ष्मी, राधा-कृष्ण और दुर्गा आदि देवी-देवताओं की तस्वीरें बनी हैं। जबकि कार्ड के साथ एक पत्र भी भेजा जा रहा है, जो नीता अंबानी ने हाथ से लिखा है। जानकारी के अनुसार इस पत्र में उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और सभी अतिथियों से इस पावन मौके पर आने का अनुरोध किया है।

शादी के कार्यक्रम:

आपको बता दें कि अनंत और राधिका की शादी अगले महीने 12 जुलाई को होने वाली है। शादी के बाद भी समारोह जारी रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद और 14 जुलाई को मंगल उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि शादी के कार्ड के साथ हर समारोह के लिए अलग-अलग कार्ड बॉक्स में शामिल किए गए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews