Anant Radhika Wedding : अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने आयोजित किया सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जानें किस तारीख को होगी शादी?

Anant Radhika Wedding : मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे, अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर, राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। दरअसल इस भव्य विवाह समारोह के तहत अंबानी परिवार ने वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Anant Radhika Wedding : अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने आयोजित किया सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जानें किस तारीख को होगी शादी?

Anant Radhika Wedding : चर्चित भारतीय व्यापारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे, अनंत और उनकी मंगेतर, राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियों के बीच, अंबानी परिवार ने एक अनूठी पहल की है। दरअसल समाज के वंचित जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो 2 जुलाई को महाराष्ट्र के ठाणे में रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में शाम 4 बजे से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न तबकों को साथ लाना और वंचित लोगों को भी भव्य शादी का अनुभव प्रदान करना था।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का नया स्थान:

दरअसल पहले यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम पालघर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाना था। लेकिन बाद में इस समारोह का स्थान बदलकर ठाणे के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अंबानी परिवार ने इस कार्यक्रम का आयोजन वंचित लोगों की मदद के उद्देश्य से किया है, ताकि वे भी अपनी शादी का जश्न भव्य तरीके से मना सकें।

एंटीलिया में अनंत अंबानी की शादी की शुरुआत:

जानकारी के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न 29 जून को अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में एक पारिवारिक पूजा के साथ शुरू हुआ। वहीं इस पूजा में परिवार और करीबी मित्रों ने भाग लिया। अनंत और राधिका की शादी का जश्न अंबानी परिवार की प्रतिष्ठा के अनुरूप बहुत ही भव्य और शानदार होगा।

अनंत और राधिका की शादी के कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:

-12 जुलाई 2024: शुभ विवाह आयोजित किया जाएगा
-13 जुलाई 2024: शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा
-14 जुलाई 2024: मंगल उत्सव (शादी का रिसेप्शन) आयोजित किया जाएगा

भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम:

जानकारी दे दें कि शादी से पहले, अनंत और राधिका के लिए दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। पहला कार्यक्रम मार्च में जामनगर में हुआ था, जिसमें लगभग 1000 मेहमान शामिल थे। दूसरा प्री-वेडिंग कार्यक्रम जून में इटली से फ्रांस तक एक शानदार क्रूज पार्टी पर आयोजित किया गया था। इन प्री-वेडिंग कार्यक्रमों ने शादी के उत्सव को और भी खास बना दिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews