Anant Ambani की इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए सजा Antilia, यहां देखें इनसाइड तस्वीरें

Anant Ambani engagement

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इस समय राधिका मर्चेंट के साथ अपनी इंगेजमेंट की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही कपल का रोका हुआ है और बीते दिन ही राधिका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था। आज इन दोनों की सगाई होनी है जिसके लिए एंटीलिया (Antilia) पूरी तरह से सजधज कर तैयार है और परिवार जोर-शोर से तैयारी में जुटा हुआ है।

मुकेश अंबानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनका 27 मंजिला घर एंटीलिया देश के टॉप 10 महंगे घरों में शुमार है। 12000 करोड़ रुपए की कीमत की यह शानदार इमारत में ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का कार्यक्रम होना है।

Anant Ambani-Radhika Merchant

राजस्थान में हुआ था Anant Ambani का रोका

29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी की गई थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। जानकारी के मुताबिक अंबानी परिवार की श्रीनाथजी पर गहरी आस्था है और कोई भी नया काम शुरू करने से पहले परिवार यहां जरूर पहुंचता है।

Anant Ambani

प्री वेडिंग फंक्शन की मची धूम

दिसंबर में अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी होने के बाद दोनों परिवारों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। शादी से पहले होने वाले प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। बीते दिन ही मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी और आज एंटीलिया में सगाई समारोह संपन्न होगा। राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया था। अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइनर लहंगे में वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

Anant Ambani-Radhika Merchant

दुल्हन की तरह सजा Antilia

कपल का सगाई समारोह एंटीलिया में ही होने वाला है यहां पर मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बेटी ईशा की शादी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस दौरान एंटीलिया की सजावट ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया था। ये इमारत बाहर से जितनी खूबसूरत नजर आती है अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत है। अनंत और राधिका की सगाई के लिए डेकोरेशन कैसा होगा ये जानने के लिए सभी एक्साइटेड हैं। एंटीलिया को इस बार जगमगाती रोशनी और खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है और यह नजारा इतना शानदार है कि हर किसी की आंखों में हमेशा के लिए बस जाएगा। कपल की शादी कब होगी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही दोनों के सात फेरे लिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

Antilia

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews