ATM Rule: एटीएम से निकालते हैं पैसे तो जान लें RBI का ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

ATM Rule: एटीएम से निकालते हैं पैसे तो जान लें RBI का ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

ATM Rule: आजकल की जीवनशैली में एटीएम कार्ड महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। देशभर के विभिन्न बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाते हैं। वहीं कुछ लेनदेन को बैंक मुफ़्त में प्रदान करते हैं। ग्राहकों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है। जिसके मुताबिक बैंक मुफ़्त लेनदेन की संख्या के अलावा निकासी पर ज्यादा से ज्यादा 21 रुपये का शुल्क लगा सकते हैं। इससे अधिक शुल्क लेने पर बैंकों पर कार्रवाई हो सकती है। कई बैंक 5 लेनदेन को मुफ़्त में देते हैं। इससे अधिक संख्या होने पर चार्ज लगाते हैं। आइए जानें वर्तमान में देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक कितना चार्ज एटीएम ट्रांजेक्शन पर लगा रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई 5 मुफ़्त लेनदेन के बाद चार्ज लेता है। इस बीच ग्राहक 25 हजार रुपये से अधिक की औसत मासिक शेष राशि के लिए ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इससे अधिक संख्या और राशि होने पर 10 रुपये जीएसटी के साथ शुल्क लगता है, ये चार्ज केवल एसबीआई कार्ड यूजर्स के लिए है। वहीं अन्य बैंक एटीएम के लिए शुल्क 20 रुपये है।

पंजाब नेशनल बैंक

पीएनबी मेट्रो और गैर-मेट्रो दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग चार्ज लेता है। हर महीने एटीएम यूजर्स 5 मुफ़्त लेनदेन कर सकते हैं। इससे अधिक संख्या होने पर 10 रुपये शुल्क लगता है। वहीं अन्य बैंक एटीएम के लिए मेट्रो सिटी के लिए 3 और गैर-मेट्रो सिटी के 5 मुफ़्त ट्रांजेक्शन होता है। इसके बाद 21 रुपये फाइनेंशियल और 9 रुपये नॉन-फाइनेंशियल लेनदेन के लिए चार्ज लगता है।

एचडीएफसी बैंक

HDFC Bank वर्तमान में 5 मुफ़्त ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है। मेट्रो सिटी में गैर बैंक के एटीएम कार्ड यूजर्स 3 बार और गैर-मेट्रो सिटी में 5 मुफ़्त लेनदेन होता है। सीमा अधिक होने पर फाइनेंशियल लेनदेन के लिए 21 रुपये और नॉन फाइनेंशियल के लिए 8.5 रुपये शुल्क भुगतान करना पड़ेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews