SBI के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! महंगा हो जाएगा लोन, ईएमआई पर पड़ेगा सीधा असर, ये है वजह

SBI के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! महंगा हो जाएगा लोन, ईएमआई पर पड़ेगा सीधा असर, ये है वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और आपने बैंक से लोन ले रखा है, तो यह आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। एसबीआई के ग्राहकों के लिए एक बार फिर लोन महंगा होने वाला है, जिसका सीधा असर ईएमआई पर पड़ेगा। दरअसल, बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लैन्डिंग रेट में वृद्धि करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई ने अलग-अलग टेन्योर वाले MCLR दरों में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े… आपने Nepal नहीं घूमा, IRCTC के साथ बनाइये प्लान, MP से इस दिन जायेगा टूर

यह नियम कल यानि 15 जुलाई 2022 से एसबीआई के विभिन्न ब्रांच में लागू होंगे। जहां पहले बैंक के ओवरनाइट ले लेकर 3 महीने तक वाले MCLR पर अब तक 7.05 फीसदी ब्याज लगता था, अब वो बढ़कर 7.15 फीसदी हो चुका है। वहीं 6 महीने वाले MCLR पर 7.45 फीसदी का ब्याज और 1 साल वाले MCLR पर 7.50 फीसदी का ब्याज देना होगा। 3 साल वाले MCLR की बात करें तो अब 7.70 फीसदी की जगह 7.80 फीसदी ब्याज चुकाना होगा।

यह भी पढ़े… गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोपियों की तलाश जारी

बता में एसबीआई ने पिछले एक महीने में दो बार MCLR में इजाफा करने का फैसला किया है। जिसका सीधा लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। बैंक ने जून में ही MCLR में वृद्धि की थी और एक बार भी इसमे इजाफा हो चुका है। 15 जुलाई से ग्राहकों को पहले से अधिक ईएमआई का भुगतान कर पड़ सकता है, साथ ही इसके परिणाम स्वरूप लोन भी महंगा हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews