Bank FD: रक्षाबंधन से पहले इस बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया एफडी पर ब्याज, जानें कितनी हैं नई दरें

bank fd

Bank FD: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। लेकिन बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव जारी है। अगस्त में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। तो कई बैंकों ने ग्राहकों को झटका दिया है। ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एफडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन की घोषणा सोमवार यानि आज कर दी है।

ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की गिरावट

बैंक ने 2 करोड़ से कम वाली डिपॉजिट पर करीब 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। वर्तमान में आम नागरिकों को 3.50 फीसदी से 7 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.75 फीसदी है। इससे पहले भी बैंक ने 18 अगस्त को ब्याज दरों में बदलाव किया था।

लॉंग टर्म डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दर

ऐक्सिस बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आम नगरीकों के लिए एफडी पर अधिकतम ब्याज 7.10 फीसदी है। 13 महीने से लेकर 2 साल के अलग-अलग डिपॉजिट 7.10 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। 30 महीने से 3 साल, 3 साल से 5 साल और 5 साल के 10 साल के एफडी पर समान ब्याज मिल रहा है, दरें 7% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को लॉंग टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों की तुलना में 0.75% ज्यादा ब्याज मिल मिल रहा है।

कम अवधि पर इतना मिल रहा इंटरेस्ट

7 से 14 दिन, 15 से 29 दिन और 30 से 45 दिनों के टेन्योर पर 3.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 46 से 60 दिनों के एफडी पर 4%, 61 दिनों से 3 महीने के एफडी पर 4.5% और 3 महीने से 4 महीने के एफडी 4.75 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। एक साल से 1 साल 4 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews