Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, अब मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न

Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, अब मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न

Bank FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट में एक निर्धारित समय के लिए एक निश्चित राशि का निवेश किया जाता है। जिस पर ब्याज ब्याज करते हैं। ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव भी होता रहता है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव न होने के बावजूद बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। इस पब्लिक सेक्टर बैंक में एफडी इन्टरेस्ट रेट में 50bps की वृद्धि कर दी है। नई दरें 9 अक्टूबर यानी आज से प्रभावी हैं।

कितना मिल रहा ब्याज?

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर 3% से लेकर 7.25 फ़ीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

2 साल से अधिक और 3 साल एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए दरें 7.25 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 फीसदी हैं।  वहीं 399 दिन के बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

इन टेन्योर पर मिल रहा 6% से ज्यादा ब्याज

211 दिन से लेकर 270 दिन के एफडी पर 6.25%, 1 साल के डिपॉजिट पर 6.75% , 271 दिनों से लेकर 1 साल से कम के एफडी पर 6.25%, 1 साल से अधिक और 400 दिन के एफडी पर 6.75% थी 400 दिन से अधिक और 2 साल के एफडी पर 6.75%, 3 साल से लेकर 5 साल के एफडी पर 6.50%, 5 साल से लेकर 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50, 10 साल से अधिक के अवधि पर 6.25% इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों पर समान अवधियों पर समान अवधियों 0.50% अधिक ब्याज मिल रहा है।

1 साल से कम के लिए इन्टरेस्ट रेट

7 दिन से 14 दिन के एफडी पर 3%, 15 दिन से 45 दिन के एफडी पर 3.50, 46 दिन से 90 दिन के एफडी पर 5%, 91 दिन से लेकर 180 दिन के अवधि पर 5%, 181 दिन से लेकर 210 दिन के डिपॉजिट पर 5.50% और 211 दिन से लेकर 270 दिन के एफडी पर 6 % ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews