Bank FD: आरबीआई एमपीसी बैठक के फैसले से पहले इन 5 बैंकों ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, देखें लिस्ट

Bank FD

Bank FD: 4 अक्टूबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मौद्रिक नीति समीक्षा की शुरुआत हो चुकी है। एमपीसी बैठक का फैसला 6 अक्टूबर को लाने वाला है। इस दौरान रेपो रेट पर फैसला भी आएगा। बता दें कि रेपो दरों में संशोधन का सीधा असर लोन और एफडी पर होता है। इससे पहले ही कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है।

यस बैंक एफडी

यस बैंक ने 2 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 4 अक्टूबर से लागू भी हो चुकी है।7 दिन से 12 महीने के डिपॉजिट पर 3.25% से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा इन्टरेस्ट 18 महीने से 24 महीने के एफडी पर मिल रहा है। दरें 7.50% है।

इंडसइंड बैंक

इस बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। नई दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी है। 7 दिन से 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी लेकर 7.85 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

एचडीएफसी बैंक

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। नई दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी हो चुकी हैं। 35 महीने से 55 महीने के अवधि पर बैंक 3% से लेकर 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया

BOI भी इस लिस्ट में शामिल है। 2 करोड़ से कम के एफडी में बदलाव किया गया है। वर्तमान में ग्राहकों को एफडी पर 3% से 7.25% ब्याज मिल रहा है।

पंजाब एण्ड सिंध बैंक

इस सरकारी बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। एक अक्टूबर से नई दरें लागू भी चुकी है। 2 करोड़ से वाली डिपॉजिट पर 2.80% से लेकर 7.40 % हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews