Bank FD: इस प्राइवेट बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, नई दरें 4 सितंबर से लागू

bank fd

Bank FD: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बता दें कि यह देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, जिससे लाखों ग्राहक जुड़े हैं। बैंक ने 2-5 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट यानि बल्क एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। नई दरें 4 सितंबर यानि आज से लागू है। 7 दिन से 10 साल के बल्क एफडी पर 4.75% से लेकर 7.25 % इंटरेस्ट मिल रहा है।

इस डिपॉजिट पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज 1 वर्ष से 389 दिन के एफडी और 390 दिन से 15 महीने के एफडी पर मिल रहा है। दोनों अवधि पर समान ब्याज मिल रहा है। दरें 7.25% फीसदी हैं। अन्य लॉंग टर्म डिपॉजिट की बात करें तो 3 साल 1 दिन से 5 साल के एफडी पर 6.75 फीसदी, 2 साल 1 दिन से 3 साल के एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज, 15 महीने से 18 महीने के अवधि पर 7 फीसदी ब्याज आईसीआईसीआई बैंक ऑफर कर रहा है।

एक वर्ष से कम अवधि के लिए ब्याज दर 

एक साल से कम के एफडी पर 7 फीसदी से कम ब्याज मिल रहा है। 271 दिन से 289 दिनों के बल्क एफडी पर 6.75 फीसदी, 185 दिन से 210 दिन के एफडी पर 6.65 फीसदी, 151 दिन से 184 दिन के टेन्योर पर 6.50 फीसदी, 121 दिन से 150 दिन के अवधि पर 6.50 फीसदी, 91 दिन से 120 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50 फीसदी, 61 दिन से 90 दिन के एफडी पर 6 फीसदी, 46 दिन से 60 दिन के एफडी पर 5.75 फीसदी, 30 से 45 दिनों के एफडी पर 5.50 फीसदी और 15 दिन से 29 दिन के अवधि पर 4.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews