Bank FD: इस बैंक ने शुरू की खास एफडी स्कीम, 15 अगस्त तक निवेश करने का मौका, 7% से ज्यादा है ब्याज दर

bank fd rates

Bank FD Scheme: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। यदि अप बैंक एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। स्कीम का नाम अमृत महोत्सव एफडी (Amrit Mahotsav FD) है। 375 दिनों में मैच्योर होने वाली

375 दिनों के एफडी स्कीम पर आम नागरिकों को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं 444 दिनों की एफडी पर समान्य नागरिकों को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज मिल रहा है।

14 जुलाई से शुरू हुई इस स्कीम में इच्छुक निवेशक 15 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम सीमित समय के लिए जारी रहेगी है। अमृत महोत्सव एफडी के तहत सलाना अधिकतम 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। बता दें कि कॉलेबल ऑप्शन के तहत 444 दिनों एफडी स्कीम को फरवरी 2023 में लॉन्च की गई थी। वहीं 375 दिनों की एफडी जुलाई में शुरू हुई है।

आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ से कम वाली एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। आम नागरिकों को 3% से लेकर 6.80% ब्याज मिल रहा है। समान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा इंटरेस्ट 1 साल से 2 साल की एफडी पर मिल रहा है। दरें 6.8 फीसदी हैं। सीनियर सिटीजन को 0.5 फीसदी ज्यादा इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं 5 साल के टैक्स सेविंग एफडी पर समान्य नागरिकों को 6.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews