Bank FD Rates: ग्राहकों की हुई मौज, इन 4 बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, अब मिलेगा बंपर लाभ, ये हैं नई दरें

Vastu Tips, gullak, pigi bank

Bank FD Rates: बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना बचत के लिए सबसे आसान और शानदार तरीका माना जाता है। कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी पर अच्छा-खास ब्याज देते हैं। हाल ही में कई बैंक ने एफडी की विभिन्न योजनाओं पर इन्टरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। जिसका फायदा ग्राहकों को होगा। इस लिस्ट में 4 बैंक शामिल हैं। जिनमे नाम कोटक महिंद्रा बैंक, DSB बैंक, UCO बैंक और आईसीआईसीआई बैंक हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में वृद्धि की घोषणा करने के बाद कई बैंकों द्वारा एफडी और और सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर बढ़ाया जा रहा है। ताकि कस्टमर्स को महंगे लोन और ईएमआई के बीच थोड़ी राहत मिल सके। आइए एक नजर इन बैंकों के नए दरों पर डालें:-

UCO Bank

यह देश के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। बैंक द्वारा 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर इन्टरेस्ट रेट बढ़ा दिया है। रिटेल निवेशकों के एफडी रेट्स को चुनिंदा अवधि के लिए 50 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की है। 2-3 साल की स्कीम पर 6.30 फीसदी, 444 दिनों के लिए 7 फीसदी, 666 दिन के लिए 7.15 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

DSB Bank

डीएसबी बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। अलग-अलग अवधि के इन्टरेस्ट रेट में 100 बीपीएस की वृद्धि की है। नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। बैंक आम नागरिकों को 2.50 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ट नागरिकों को 5.25 फीसदी के लेकर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

Kotak Mahindra Bank

इस बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दिया है। बता दें कि इस महीने 3 बार बैंक ने इन्टरेस्ट रेट में इजाफा किया है। इस बार दरों में 0.10 फीसदी की वृद्धि की गई है। 390 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों को 7.20 फीसदी और वरिष्ट नागरिकों को 7.70 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। नई दरें 27 फरवरी से लागू हो चुकी है।

ICICI Bank

यह बैंक देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। 2 करोड़ रुपये से कम और ज्यादा दोनों ही एफडी की स्कीम पर ब्याज को बढ़ाया गया है। रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 3 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ट नागरिकों को 3.50 फीसदी से लेकर 7.60 फीसदी इन्टरेस्ट का लाभ मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews