महिलाओं के लिए मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका, ये 3 बैंक FD पर रहे दे रहे हैं आकर्षक ब्याज

Bank FD

Bank FD Rates: ग्राहक बैंक एफडी को बचत के लिए सही विकल्प मानते हैं। सेविंग्स अकाउंट से ज्यादा फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना पसंद करते हैं। एक बार इसमें निवेश करने पर इन्टरेस्ट के साथ अच्छी-खासी रकम भी मिलती है। देश के कई बैंकों ने हाल ही में एफडी के ब्याज दरों में इजाफा किया है। वहीं कई बैंकों द्वारा महिलाओं के खास एफडी योजना भी चलाई जा रही है। जिसमें समान्य ग्राहकों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा ब्याज मिल रहा है। ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक

इस बैंक द्वारा “पीएसबी गृह लक्ष्मी सावधि जमा योजना” चलाई जा रही है। महिलाओं को एफडी पर 6.90 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ महिलाओं को 7.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। इस स्कीम के लिए आप ऑनलाइन आवेदन करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।

श्रीराम फाइनेन्स बैंक

श्रीराम फाइनेन्स भी महिलाओं को फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दे रहा है। महिलाओं को एफडी पर 0.10 प्रतिशत अधिक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ महिलाओं को नियमित जमा राशि पर 0.50% + 0.10% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

इंडियन बैंक

इस बैंक ने हाल ही में “Ind Super 400 Days” नाम की योजना शुरू की है। इस एफडी स्कीम के तहत महिलाओं को 0.05 फीसदी अधिक ब्याज बैंक द्वारा प्रदान किया जा रहा है।  वरिष्ठ महिलाओं को 7.65 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन महिलाओं को 7.90 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews