Bank FD Rates: इन 2 बैंकों ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज दरें, यहाँ मिल रहा शानदार रिटर्न, पढ़ें पूरी खबर

bank fd rates

Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट को बचत का सबसे उचित तरीकों में से एक माना जाता है। कई बैंक इस शानदार इन्टरेस्ट रेट भी देते हैं। इन दो महीनों में कई बैंकों के अपनी ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। जिसमें एसबीआई, एचडीएफसी, केनरा बैंक समेत कई प्राइवेट और सरकारी बैंक शामिल हैं। हाल ही में दो बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। जिसमें आरबीएल बैंक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है। यह निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि दोनों ही बैंक 8 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहे हैं।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank )

इस बैंक ने हाल ही अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। 2 साल से 3 साल की स्कीम पर आम जनता को 8.80 फीसदी का ब्याज मिल रहा है, वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए ये दरें 8.80 फीसदी है। 61 से 90 दिनों की एफडी पर 5.25 फीसदी और 91 से 180 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 181 से 364 दिनों की स्कीम पर 7 फीसदी और एक साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

RBL बैंक की ब्याज दरें

आरबीएल बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में इजाफा किया है। अलग-अलग अवधि के लिए दरें भी अलग हैं। 453 दिन से लेकर 725 दिनों के स्कीम के लिए आम ग्राहकों को 7.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं वरिष्ट नागरिकों के लिए अधिकतम दरें 8.30 फीसदी है। 7-14 दिनों के लिए एफडी पर 3.50 फीसदी और 91 से 180 दिनों के लिए 4.75 फीसदी का ब्याज प्रदान किया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews