Bank FD Rates: इस 5 बैंकों ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट्स लागू, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न

अप्रैल में कई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। यदि आप इस महीने एफडी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो जान लें कौन-सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है?
bank fd rates

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एमपीसी बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। रेपो दरों में बदलाव न होने के बाद भी कई बैंक इस महीने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। बता दें कि Repo Rate बढ़ने पर लोन महंगा होता है, लेकिन बैंक एफडी पर ब्याज बढ़ा देते हैं। अप्रैल में बैंक ऑफ इंडिया समेत पाँच बैंकों ने एफडी के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है।

बैंक ऑफ इंडिया (BOI)

बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ से कम से एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया ही। बैंक 7 दिन से 10 वर्ष के डिपॉजिट पर 3% से लेकर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी हो चुकी हैं।

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

इस बैंक ने भी 2 रुपए से कम के डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 वर्ष के टेन्योर पर 3% से 7.5% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। बैंक ने उत्सव Collable एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है।

फेडरल बैंक (Fedral Bank)

इस बैंक ने रेसिडेंट और नॉन-रेसिडेंट एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर 3% से लेकर 7.40% ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें 18 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले ही एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया था। बैंक 7 दिन से 10 वर्ष के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4% से 9.01% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 4.5% से 9.25% है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह बैंक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 8% और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.50% ब्याज दे रहा है। नई दरें 17 अप्रैल से प्रभावी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews