इस प्राइवेट बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 15 महीने के टेन्योर पर मिल रहा 7.80% रिटर्न, चेक करें नए रेट 

बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। नई दरें 15 अक्टूबर से प्रभावी हैं।
bank fd

Bank FD Rates: कई लोग एफडी को निवेश का बेहतरीन ऑप्शन मानते हैं। एक बार निवेश करने के बाद ब्याज मिलता रहता है। प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने दिवाली से पहले 3 करोड़ रुपये से कम के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। ग्राहकों को अलग-अलग टेन्योर पर आकर्षक इन्टरेस्ट भी ऑफर कर रहा है।

प्राइवेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को जनरल पब्लिक के तुलना से ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 3% से लेकर 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 3.50% और अधिकतम 7.80% है। सभी टेन्योर पर सीनियर सिटीजंस को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस को चुनिंदा टेन्योर पर 0.55% ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न (ICICI Bank FD)

सबसे ज्यादा ब्याज 15 महीने से लेकर 18 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.85% ब्याज मिल रहा है। बैंक एक साल के टर्म डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज दे रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit Interest Rates) 

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.25%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 184 दिन- 4.75%
  • 185 से 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.70%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 7%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.90%
  • 5 साल के टैक्स सेवर एफडी- 7%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews