
Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट सेक्टर के आईडीबीआई बैंक ने मंगलवार को एफडी के कुछ टेन्योर पर ब्याज बढ़ा दिया है। हालांकि यह ऑफर एक सीमित समय के लिए प्रभावी है। बता दें कि 15 अगस्त को ही बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है।
इन दो टेन्योर पर मिलेगा पहले ज्यादा रिटर्न
ब्याज दरों में वृद्धि के बाद 444 दिनों के एफडी पर अधिकतम 7.85% ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि सामान्य नागरिकों को 7.35% इन्टरेस्ट मिल रहा है। वहीं 375 दिनों के डिपॉजिट पर अधिकतम 7.75% ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% है। ग्राहक इसऑफर का लाभ 30 सितंबर 2024 तक उठा सकते हैं।
उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी मिल रहा तगड़ा ब्याज
आईडीबीआई बैंक वर्तमान में अपने उत्सव डिपॉजिट पर भी शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। 300 दिनों के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% ब्याज मिल रहा है। वहीं 700 दिनों के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.70% है।
चेक करें सामान्य टेन्योर और ब्याज दरें
बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 20 वर्ष के एफडी पर 3% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 3.5% से लेकर 7.5% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के टेन्योर पर मिल रहा है।
- 7 से 30 दिन- 3%
- 31 से 45 दिन- 3.25%
- 46 से 60 दिन- 4.50%
- 61 से 90 दिन- 4.75%
- 91 दिन से 6 महीने- 5.5%
- 6 महीने 1 दिन- 270 दिन- 6%
- 271 दिन- एक साल से कम- 6.25%
- 1 साल से 2 साल- 6.80%
- 2 साल से अधिक- 3 साल से कम- 7%
- 3 साल से 5 साल- 6.5%
- 5 साल से अधिक- 10 साल तक- 6.25%
- 10 साल से अधिक- 20 साल तक- 4.80%
- 5 साल टैक्स सेविंग एफडी- 6.5%


