Bank FD Scheme: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने लॉन्च की नई स्कीम, 444 दिन के एफडी पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, जानें डिटेल 

एसबीआई ने नई अमृत वृष्टि स्कीम लॉन्च की है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक रिटर्न मिल रहा है।
bank fd scheme

Bank FD Scheme: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने अपनी नई डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। ग्राहक 15 जुलाई से इसमें पैसे जमा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई स्कीम का नाम “अमृत वृष्टि (SBI Amrit Vrishti Scheme)” है। घरेलू और अनिवासी भारतीय योजना का लाभ 31 मार्च 2025 तक उठाया जा सकता है।

कितना मिलेगा रिटर्न?

अमृत वृष्टि स्कीम का टेन्योर 444 दिन का रहेगा। निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये है। सामान्य नागरिकों को सालाना 7.25% ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। मतलब सीनियर सिटीजन को इस स्कीम पर 7.75% रिटर्न मिलने वाला है।

स्कीम के बारे में महत्वपूर्ण बातें

इस स्कीम की बुकिंग एसबीआई के किसी भी ब्रांच में जाकर कर सकते हैं। ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग और योनो चैनल के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। सलना, छमाहाई, तिमाही, मासिक आधार पर इसमें पैसे जमा कर सकते हैं। यदि कोई ग्राहक 5 साल रुपये तक की डिपॉजिट को समय से पहले विथ्ड्रॉ करता हो तो उसे 0.50% चार्ज देना होगा। 5 लाख से 3 करोड़ रुपये की राशि के लिए शुल्क 1% होगा।

ऐसी ही एक और योजना चला रहा बैंक

बता दें कि एसबीआई 400 दिनों की एक और स्कीम चला रहा है। जिसका नाम “अमृत कलश स्कीम” है। योजना की शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को की गई थी। इसमें अधिकतम 7.10% ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.60% है। स्कीम का लाभ उठाने की डेडलाइन 30 सितंबर 2024 है।

बैंक सामान्य एफडी पर अधिकतम 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम इन्टरेस्ट रेट 7.50% है। 15 जून, 2024 को ही एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से 7.50% तक रिटर्न मिल रहा है।

bank fd

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews