Bank FD: वरिष्ठ नागरिकों को एफडी में निवेश पर मिलेगा बंपर रिटर्न, ये बैंक दे रहा 9.1% ब्याज, जानें डीटेल

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट, जिसे निवेश का सुरक्षित और सरल तरीका माना जाता है। कई लोग सेविंग अकाउंट के बजाए एफडी के जरिए बचत करना उचित मानते हैं। इसके कई फायदे भी होते हैं। इसमें निवेशकों को बचत खाते के अधिक ब्याज मिलता है। साथ ही यह टैक्स-सेविंग का बेहतर विकल्प माना जाता है। आम नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को बैंकों द्वारा ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद कई बैंकों एफडी के इंटरेस्ट में संशोधन किया है। इस लिस्ट में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है।

कितनी है वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें?

वर्तमान में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को शानदार ब्याज ऑफर कर रहा है। अधिकतम दरें 9.1 फीसदी है। वहीं आम नागरिकों के लिए मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 8.88% है। बैंक सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 4.50% से लेकर 9.10 % ब्याज दे रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से अधिक से लेकर 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है, आम नागरिकों के लिए दरें 8.88% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.1% है। 7 से 14 दिनों के एफडी पर 4.5%, 15 से 45 दिनों के एफडी पर 4.75%, 46 से 90 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5%, 91 से 6 महीने के अवधि पर 5.5% और 6 महीने से अधिक और 9 महीने से कम के एफडी पर 6% ब्याज मिल रहा है।

अन्य अवधि के लिए इंटरेस्ट रेट

एक साल के एफडी पर 7.35%, 1 साल से अधिक से लेकर 15 महीने के एफडी पर 8.75%, 15 महीने से ऊपर-2 साल के एफडी पर 9%, 3 साल से अधिक और 5 साल के कम के टैन्योर पर 7.35% और 5 साल से लेकर 10  साल के एफडी पर 7.75% ब्याज मिल रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News एफडी या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews