
Bank FD: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Of India) के उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जो फिक्स डिपॉजिट निवेश करने की इच्छा रखते हैं। एसबीआई देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक, जो ग्राहकों को कई सेवाएं प्रदान करता है। इसमें से एक एफडी है। 2 करोड़ रुपये से काम डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में बैंक ने संशोधन किया है। कई टेन्योर पर ब्याज बढ़ाया है। नए इंटरेस्ट रेट 15 मई 2024 से प्रभावित हो चुके हैं।
बैंक ने इतने दिन के डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 46 से 179 दिनों के एफडी के ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6% ब्याज मिलेगा।
- 180 दिन से लेकर 210 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज को 5.75% से बढ़कर 6% कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अधिक रिटर्न मिलेगा।
- 211 दिन से लेकर 1 साल से कम के अवधि पर ग्राहकों को 6% नहीं बल्कि 6.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज करें 6.75% है।
इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
बैंक वर्तमान में सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5% है। वहीं सबसे कम ब्याज 7 दिन से 45 दिन के डिपॉजिट पर मिल रहा है, सामान्य नागरिकों के लिए दरें 3.5% है।
अन्य टेन्योर के लिए ब्याज दरें
1 साल से लेकर 2 साल से कम के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% ब्याज मिल रहा है। 3 साल से लेकर 5 साल से कम डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.75% इंटरेस्ट मिल रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज मिलता है ।
स्पेशल एफडी के लिए ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने स्पेशल एफडी “अमृत कलश” पर भी आकर्षक ब्याज दे रहा है। 400 दिन के अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7.7% है। इस स्कीम का लाभ 30 सितंबर 2024 तक ही उठाया जा सकता है।

