Bank FD: ये 3 बैंक एक साल के एफडी पर दे रहें तगड़ा ब्याज, 8% से ज्यादा हैं दरें, यहाँ देखें लिस्ट

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) को निवेश के लिए सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प माना जाता है। वर्तमान में कई ऐसे बैंक हैं जो एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। एफडी में एक निर्धारित समय के लिए पैसे जमा करने होते हैं। निवेश कि राशि ग्राहकों के मर्जी पर निर्भर करती है। ज्यादातर पब्लिक सेक्टर बैंक एक साल के डिपॉजिट पर 6-7 तक फीसदी ब्याज देते हैं। वहीं पब्लिक सेक्टर बैंक 6-7.5 फीसदी इन्टरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे बैंक हैं जो एक वर्ष के टेन्योर पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। ऐसे ही बैंकों के बारे में यहाँ बताया गया है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में एक साल के एफडी पर 8.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं तीन वर्ष और 5 वर्ष के अवधि पर 7.20 फीसदी इन्टरेस्ट दे रहा है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह बैंक भी 1 वर्ष के एफडी पर अच्छा ब्याज दे रहा है। दरें 8.10 फीसदी हैं। वहीं 3 साल के अवधि पर 8 फीसदी और 5 साल के अवधि पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक

यह बैंक एक साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.20 फीसदी ब्याज दे रहा है। 3 वर्ष के एफडी पर 8% और 5 वर्ष के एफडी पर 7.25% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा जन स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल के डिपॉजिट पर 8 फीसदी इन्टरेस्ट ऑफर कर रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews