Bank FD: ग्राहकों की हुई मौज, इन 3 बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में किया बदलाव, इतनी हैं नई दरें, यहाँ जानें

bank fd

Bank FD Rates: निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प माना जाता है। हाल ही में तीन बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में पंजाब एंड सिंध बैंक, आईडीएफसी बैंक और यस बैंक शामिल हैं। नई ब्याज दरें लागू भी हो चुकी है। यदि आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है।

Yes Bank ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज

बैंक ने 2 करोड़ कम वाली एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि की है। आम नागरिकों को 3.25 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.25 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से लेकर 36 महीने की एफडी पर मिल रहा है। आम नागरिकों के लिए दरें 7.75% है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 8.25 फीसदी है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्याज दरें

इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने 2 करोड़ रूपये से कम वाली एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू भी हो चुकी है। बैंक वर्तमान में 2.80 फीसदी से लेकर 7.10 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिनों की एफडी स्कीम पर मिल रहा है, दरें 7.10 फीसदी है।

आईडीएफसी बैंक का इंटरेस्ट रेट

IDFC बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें लागू हो चुकी है। बैंक समान्य ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा इंटरेसर 1 साल 1 दिन से लेकर 500 दिनों के एफडी स्कीम पर मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews