ये 5 बैंक तीन महीने के FD पर दे रहे हैं तगड़ा रिटर्न, ब्याज दरें 5% से अधिक, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Tax Saving FD Rates

Bank FD Rates: शॉर्ट टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो कम समय के लिए इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं। इसके लिए 3 महीने की एफडी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। कई बैंक वर्तमान में तीन महीने के एफडी पर 5% से भी अधिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, जमा स्मॉल फाइनेंस बैंक और सारस्वत बैंक शामिल हैं। आइए जानें कौन-सा बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहा है-

सारस्वत बैंक (Saraswat Bank)

यह एक अर्बन को-ऑपरेटिव बैंकिंग इन्स्टिच्यूशन है। यह बैंक 3 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6% तक इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 महीने के एफडी 5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

केनरा बैंक (Canara Bank)

यह पब्लिक सेक्टर बैंक भी तीन महीने के टेन्योर पर तगड़ा रिटर्न दे रहा है। बैंक 5.50% ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)

Bank Of Baroda देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है। बीओबी भी 3 महीने के एफडी पर 5.50% इन्टरेस्ट दे रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank)

आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त यह स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन महीने एफडी पर तगड़ा रिटर्न दे रहा है। दरें 5.75% हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews