Bank FD: इस बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा 8.5% तक रिटर्न, जानें डिटेल

आरबीएल बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के एफडी पर 3.5% से लेकर 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
bank fd rates

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड़ से कम की एचडी के इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 8% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा इंटरेस्ट आरबीएल बैंक 546 दिन से लेकर 24 महीने के एफडी पर प्रदान कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.5 प्रतिशत, एनआरआई के लिए 8% और लिए एनआओ के लिए 8% है। वहीं 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के डिपॉजिट पर 7.5% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। समान अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को 8% ब्याज मिलेगा।

इन टेन्योर पर मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न

बैंक 60 महीने के टेक्स्ट सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% तक इंटरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 7 महीने 2 दिन से लेकर 120 महीने के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के अवधि पर 7.50% ब्याज मिल रहा है। 453 दिन से लेकर 445 दिनों के टेन्योर पर बैंक 7.80% ब्याज सामान्य नागरिकों और 8 .30% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को दे रहा है। 365 दिन से लेकर 452 दिन के एफडी पर 7.5% ब्याज सामान्य नागरिकों के लिए और 8% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट

7 दिन से 14 दिन के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 4 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। 15 दिन से 45 दिन के डिपॉजिट पर चार 4% सामान्य नागरिकों को और 4.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 91 दिन से लेकर 180 दिन के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 4.75% ब्याज मिल रहा है। 241 दिन से लेकर 364 दिन के टेन्योर पर 6.05% ब्याज ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews