Bank FD: इस बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा ज्यादा रिटर्न, जानें डीटेल

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के सुरक्षित और बेहतर विकल्प माना जाता है। कई लोग बचत के सेविंग अकाउंट से ज्यादा एफडी में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इस ब्याज भी मिलता रहता है, जो बैंक निर्धारित करते हैं। फेस्टिव सीजन आते ही बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का आईडीबीआई बैंक भी शामिल हो चुका है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा ज्यादा ब्याज

IDBI बैंक ने 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। साथ ही एक नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। आम नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हालांकि 31 से 45 दिनों के टेन्योर पर समान्य नागरिक और सीनियर सिटीजंस को समान ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन डिपॉजिट पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल से 2 साल के एफडी पर ऑफर कर रहा है। समान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.80 फीसदी है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.30 फीसदी है। वहीं 2 से 5 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर समान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है।

अन्य एफडी के लिए ब्याज दर

7 से 30 दिनों के एफडी पर 3%, 46 से 90 दिनों के एफडी पर 4%, 91 दिन से 6 महीने से अवधि पर 4.50%, 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.75%, 271 दिन से 1 से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25% और 5 से 10 साल के एफडी पर 6.25% ब्याज समान्य नागरिकों को मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews